Agra Bathroom Murder Case:शराब की लत बनी सुरेंद्र की मौत की वजह, कोर्ट में रो-रोकर रूबी ने कबूला जुर्म - Khabri Parinda
🔍
HomeUncategorized › Agra Bathroom Murder Case:शराब की…
Uncategorized

Agra Bathroom Murder Case:शराब की लत बनी सुरेंद्र की मौत की वजह, कोर्ट में रो-रोकर रूबी ने कबूला जुर्म

By khabriparinda@gmail.com
On: July 5, 2026 9:15 PM
📌 HIGHLIGHTS
  • ताज़ा खबर से जुड़ी सबसे बड़ी बात और मुख्य बिंदु।
  • घटनाक्रम की पूरी सत्यता और आधिकारिक पुष्टि।
  • अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स और संबंधित बयान।

आगरा:

आगरा के चर्चित बाथरूम हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पत्नी रूबी ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उसके पति सुरेंद्र की शराब पीने और रोज मारपीट करने की आदत ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। उसने कोर्ट में साफ कहा कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से कोई प्रेम संबंध नहीं था और हत्या के पीछे कोई अवैध संबंध नहीं, बल्कि घरेलू प्रताड़ना और शराब की लत मुख्य वजह थी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी के दौरान रूबी भावुक हो गई। उसने रोते हुए बताया कि घटना वाली रात उसने पति के खाने में नींद की गोलियां मिलाई थीं। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। अदालत में उसने अपने किए पर पछतावा भी जताया।

अभियोजन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा के अनुसार, अदालत ने रूबी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सुनवाई के दौरान वह लगातार रोती रही और अपना अपराध स्वीकार करती रही।

45 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह

सिकंदरा स्थित प्राची टावर चौकी की रुनकता धाम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र के लापता होने पर 18 मई को रूबी ने खुद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह कई दिनों तक पुलिस के साथ पति की तलाश का नाटक करती रही। करीब 45 दिन बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गई और पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, रूबी की निशानदेही पर घर के बाथरूम से सुरेंद्र का शव बरामद किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More———–https://khabriparinda.com/75-year-old-ex-sbi-manager-ma-hindu-studies-phd-reiki-kanpur/

Also Read

कानपुर में दो दिन से लापता DCM चालक का हाईवे किनारे मिला शव; परिजनों ने मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

Share This Article

khabriparinda@gmail.com ✔

अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर, जो ताज़ा और सटीक खबरें आप तक पहुँचाते हैं।

🔥 और पढ़ें