Kanpur News:कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले गोकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुए। तमंचे, चापड़ और ब्रेजा कार बरामद। - Khabri Parinda
🔍
Homeक्राइम › Kanpur News:कानपुर में वाहन चेकिंग…
क्राइम

Kanpur News:कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले गोकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुए। तमंचे, चापड़ और ब्रेजा कार बरामद।

By khabriparinda@gmail.com
On: July 15, 2026 11:52 PM
📌 HIGHLIGHTS
  • ताज़ा खबर से जुड़ी सबसे बड़ी बात और मुख्य बिंदु।
  • घटनाक्रम की पूरी सत्यता और आधिकारिक पुष्टि।
  • अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स और संबंधित बयान।

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में सात दिन पहले हुई गोकशी की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दोनों आरोपी ब्रेजा कार से भाग निकले। पीछा करने पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैरों में लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

मुबीन पुत्र स्वर्गीय अहमद निवासी 91/97 दलेल पुरवा थाना अनवरगंज कानपुर नगर 35 वर्ष
शाहनवाज पुत्र जुबेर उर्फ चंद निवासी 81/238 कुली बाजार थाना बादशाही नाका कानपुर नगर उम्र 25वर्ष

पुलिस के अनुसार, बाबा कुआं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विश्व प्रकाश पाण्डेय अपनी टीम के साथ शिवराजपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिवली की ओर से आ रही एक काले रंग की ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो कार जादेपुर घस्सा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

कानपुर डीसीपी वेस्ट जोन कासिम आबिदी

कार रुकते ही दोनों आरोपी बाहर निकल आए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान मुबीन अहमद निवासी दलेलपुरवा (थाना अनवरगंज) और शाहनवाज निवासी कुली बाजार (थाना बादशाही नाका) के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने 7 जुलाई की रात चौबेपुर के बाबा कुआं क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक चापड़, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त काले रंग की ब्रेजा कार बरामद की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोकशी, पुलिस पर जानलेवा हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More———–https://khabriparinda.com/lucknow-kanpur-expressway-inauguration-by/

Also Read

हैलेट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

Share This Article

khabriparinda@gmail.com ✔

अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर, जो ताज़ा और सटीक खबरें आप तक पहुँचाते हैं।

🔥 और पढ़ें