गांगूपुर चोरीकांड का 24 घंटे में खुलासा: रेलवे स्टेशन से तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी के जेवर, मोबाइल और तमंचा बरामद - Khabri Parinda
🔍
HomeUncategorized › गांगूपुर चोरीकांड का 24 घंटे…
Uncategorized

गांगूपुर चोरीकांड का 24 घंटे में खुलासा: रेलवे स्टेशन से तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी के जेवर, मोबाइल और तमंचा बरामद

By khabriparinda@gmail.com
On: July 12, 2026 8:23 AM
📌 HIGHLIGHTS
  • ताज़ा खबर से जुड़ी सबसे बड़ी बात और मुख्य बिंदु।
  • घटनाक्रम की पूरी सत्यता और आधिकारिक पुष्टि।
  • अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स और संबंधित बयान।

अरौल (कानपुर नगर)। कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के गांगूपुर गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुखबिर की सूचना पर मानीमऊ रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर, मोबाइल फोन, नकदी, एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

oplus_2097152

पुलिस के अनुसार गांगूपुर निवासी शिवम पुत्र ओमकार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शुक्रवार देर रात करीब एक से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उनकी बहन का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद घर में रखे दो बक्से करीब 100 मीटर दूर खेत की मेड़ तक ले जाकर उनके ताले तोड़े और उनमें रखी सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी के बिछुए तथा चांदी की चेन चोरी कर ली। वारदात के बाद खाली बक्से खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी अरौल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रेलवे स्टेशन के रास्ते भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर कन्नौज के मानीमऊ रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, एक हजार रुपये से अधिक नकदी, चांदी की जंजीर, चार जोड़ी चांदी के बिछुए, कपड़ों का बंडल, एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

ललित बाजपई उर्फ राहुल बाजपेई (27) कानपुर
मुन्ना(19) पुत्र मकसूद आलम ,शुक्लागंज
सत्यम विश्वकर्मा (21) पुत्र शिवजीत विश्कर्मा , शुक्लागंज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित बाजपेई उर्फ राहुल बाजपेई (27) निवासी कानपुर, मुन्ना (19) पुत्र मकसूद आलम तथा सत्यम विश्वकर्मा (21) पुत्र शिवजीत विश्वकर्मा निवासी शुक्लागंज, उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ललित के खिलाफ पहले से चार और सत्यम के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशनों के आसपास सक्रिय रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और ट्रेन के जरिए दूसरे जिलों में फरार हो जाते थे। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Read More ———-https://khabriparinda.com/agra-bathroom-murder-case-wife-ruby-confession-domestic-violence/?amp=1

Also Read

Fashion’s Obsession with the ‘90s Has Gone Too Far

Share This Article

khabriparinda@gmail.com ✔

अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर, जो ताज़ा और सटीक खबरें आप तक पहुँचाते हैं।

🔥 और पढ़ें